Dark Mode
प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया उत्साह के साथ भाग

प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया उत्साह के साथ भाग

सरवाड़. कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान शुक्रवार को रस्साकसी, चम्मच रेस, कुर्सी रेस और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रभारी आनंद पाराशर ने बताया कि रस्साकशी में बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू गुर्जर द्वितीय स्थान कुमकुम सोनी तृतीय स्थान मनस्वी यादव ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीना दमानी, द्वितीय स्थान फिरदौस बानो और तृतीय स्थान आरती जांगिड़ ने प्राप्त किया। इसी प्रकार चम्मच रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती सैनी, द्वितीय स्थान परमेश्वरी गुर्जर तथा तृतीय स्थान कुमकुम सोनी ने प्राप्त किया। प्रभारी आनंद पाराशर ने सभी छात्राओं को उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी विजेताओं को बधाई दी। डॉ गजेंद्र मोहन एवं डॉ विश्वामित्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!