बालिका अपनी सुरक्षा स्वयं करें - कपिला
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
सोजत । नूतन पहल महिला संगठन एवं उषा संस्था , पाली के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त अतिरिक्त शिक्षा निदेशक नूतन बाला कपिला ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिका अपनी सुरक्षा स्वयं करें । किसी प्रकार के लोभ , प्रलोभन व लालच में न पड़ें । घर से विद्यालय तक आते जाते समय अपनी सुरक्षा साहस करें, घर पर आप अकेले होने पर आत्मबल के जरिए आपातकालीन परिस्थिति में हिम्मत रखें , परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें । कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत समिति के गीत संयममय जीवन हो, संरक्षक व अध्यक्ष कपिला व सुबुद्धि समदडिया द्वारा किया गया ।सुबुद्धि समदड़िया ने अणुव्रत के छोटे - छोटे संकल्पों को अपनाने हेतु शपथ भी दिलाई । इस अवसर पर प्रतिभा गर्ग सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा माहवारी कैसे शर्म चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर सेवानिवृत्त सी बी ई ओ सोजत बसंत कुमार लखावत , सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अर्चना गुप्ता , पुष्पा परिहार ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित 900 बालिकाओं की प्रभावी भागीदारी रही । उपप्रधानाचार्या कुसुम लोढा द्वारा संगठन के सदस्यों का अभिनंदन व आभार व्यक्त किया गया । कक्षा 6 से 12 की प्रतिभावान छात्राओं को व संस्था प्रधान को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।