Dark Mode
बालिकाएं पुराने अनुपयोगी कपड़ों से बनाएंगी थैलियां वेस्ट बनेगा बेस्ट

बालिकाएं पुराने अनुपयोगी कपड़ों से बनाएंगी थैलियां वेस्ट बनेगा बेस्ट

फलोदी- पर्यावरण संरक्षण के लिए महावीर इंटरनेशनल द्वारा जागृति अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत फलोदी के एस एम बी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
  महावीर इंटरनेशनल के पर्यावरण संरक्षण के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रविंद्र कुमार जैन ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से एसएमबी स्कूल के बालिकाएं अपने घरों में पड़े पुराने अनुपयोगी  कपड़ों की थैलियां बनाकर महावीर इंटरनेशनल को भेंट स्वरूप देंगी। महावीर इंटरनेशनल द्वारा उन थैलियों को उसी दिन शाम को सब्जी मार्केट में खड़े रहकर सब्जी लेने  आने वाले लोगों को जो कि अपने साथ में कपड़े की थैली नहीं लेकर आते हैं उनको वितरित कर दी जाएंगी एवं उनसे संकल्प लिया जाएगा कि वह आगे से घर से जब भी निकलेंगे कपड़े की थैली साथ में लेकर निकलेंगे। साथ ही साथ पर्यावरण पर विभिन्न प्रकार की प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। बालिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रश्नों के सहजता से उत्तर दिए। महावीर इंटरनेशनल द्वारा बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। एक नाटिका के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक की थैली के दुष्परिणामों के विषय में समझाया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को कपड़े की थैली प्रयोग में लेने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कांता पंवार ने महावीर इंटरनेशनल का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!