सावन महोत्सव में दिखी सांस्कृतिक विभिन्नता की झलक
हरसौर. निकटवर्ती ग्राम बनवाड़ा निवासी एवं आम जनमत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह बनवाड़ा ने जयपुर में महिला मंडल की ओर से आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों द्वारा मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों ने मोमेंटो देकर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभिन्नता की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बनवाड़ा ने कहा कि सांकृतिक कार्यक्रम करने का उद्देश्य बच्चों में अपनी संस्कृति के साथ साथ अध्यात्म से जोड़ना था। आज कल लोग पारम्परिक लोकगीत व संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस उप निरीक्षक मोना बुगालिया, प्रदेश महासचिव श्याम सिंह तस्वारियां, गजेंद्र सिंह छोटी खाटू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह रावत सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।