वृक्षों में ईश्वर का वास और प्रकृति का सौन्दर्य है : डिम्पल कंवर
सोजत । निकटवर्ती बिलावास ग्राम में अमावस्या पर वैदिक मंत्रोंच्चार एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ बिलावास ग्राम पंचायत एवं अभिनव कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में औषधीय पीपल ,बरगद तथा सेव बोर के पौधे लगाए गए इस मौके बिलावास सरपंच डिम्पल कंवर ने कहा कि वृक्षों में ईश्वर का वास और प्रकृति का सौन्दर्य है वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं ये हमें प्राण वायु देते हैं वृक्षों में देवताओं का निवास होता हैं यह समय पौध रोपण का हैं अतः प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए समाज सेवी दिलीप व्यास ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण रक्षण के लिए पौध रोपण आवश्यक हैं विवेक व्यास ने कहा कि आश्रम, मंदिर और स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाने चाहिए इस मौके बिलावास गोचर चारागाह विकास में पीपल के पौधे लगाते हुए सरपंच डिम्पल सीरवी ,दिलीप व्यास , मोहन त्रिवेदी, मुकेश सरगरा, देवाराम चोयल के साथ मातृ शक्ति ने सोमन्ती अमावस्या पर श्रम दान किया ये सभी पौधे विवेक व्यास भीलवाड़ा के समाजसेवी द्वारा उपलब्ध करवाएं गए जिन्होंने मां भूडायत मंदिर , पाबू नाडी मंदिर बिलावास चारागाह में 200से अधिक पीपल और बरगद के पौधे लगवाए ग्राम पंचायत बिलावास ने व्यास का आभार प्रकट किया।