Dark Mode
गोडवाड़ कुमावत शिक्षा समिति की बैढक आयोजित,समाज उत्थान पर दिया जोर 

गोडवाड़ कुमावत शिक्षा समिति की बैढक आयोजित,समाज उत्थान पर दिया जोर 

 

आगामी 7 मई  को प्रतिभा समान समारोह आयोजित   करने का लिया निर्णय,सफल आयोजन को लेकर सौपी जिम्मेदारी

 

 

सुमेरपुर। गोडवाड़ कुमावत शिक्षा समिति की बैढक सोमवार को निम्बेश्वर महादेव मारु कुमावत समाज  धर्मशाला में समिति अध्यक्ष एवं विधायक जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई | बैठक में बीस गांवो के शिक्षा समिति के पदाधिकारी समाज के पंचगण, व प्रबुद्धजनों ने भाग लिया और समाज उत्थान के बारे में विशेष चर्चा की गई | बैठक में समाज में शिक्षा को बढावा देने के लिये प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आगामी 7 मई 2023 को आयोजित करने का निर्णय सर्व समिति से लिया गया | प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सफलता पूर्वक आयोजित  करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई | कार्यक्रम के निमित  भामाशाओ ने सहयोग की घोषणा की।   बैठक को सम्बोधित करते हुए  समिति अध्यक्ष व विधायक कुमावत ने समाज बंधुओं से अपने बच्चों व अपने बच्चीयो को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने व उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की।उन्होंने ज्यादा से ज्यादा आवेदन फॉर्म जमा कराने की भी अपील की,जिससे प्रतिभाओं का सम्मान हो सके | बैठक में कक्षा 8 में ग्रेड फर्स्ट ,सेकंड व 65 % अंक 10वीं व 12वीं में 65% अंक लाने वाले विद्यार्थियों तथा स्थातक , स्नाकोतर व अन्य डिग्री धारी प्रतिभाओ को सम्मानित करने का निर्णय लिया | आवेदन फॉर्म जमा कराने की अन्तिम दिनांक 9 अप्रैल 2023 रखी गई | इस अवसर पर समिति पदाधिकारी गुलाबराम रोटागण,भूराराम मालविया, वगताराम मेडतिया,दरगाराम मेवाडा,बाबुलाल कासा,पुनाराम रामीणा,जोधाराम कुमावत,पुर्व सरपंच-आशुराम कुमावत, नेमाराम मुलेवा,रामलाल कुमावत, भलाराम चाँदोरा,नारायणलाल चाँदोरा, शिवलाल कुमावत,थानाराम कुमावत,मांगीलाल मेवाडा, पुखराज कुमावत,देवाराम बागरी, मोड़ाराम मालविया,गुलाबराम जालोरा,भोमाराम कुमावत, थानाराम गोयल,हंसाराम मेवाडा   सहित समाज बन्धु उपस्थित रहे | 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!