छीला में भरा गोगा जी का भव्य मेला
डेह. ग्राम पंचायत छीला में सत्यवादी वीर गोगा जी महाराज का भव्य मेला भरा गया सैकड़ो की तादाद में भक्तों ने गोगाजी के चरणों में मथा टेक सुख समृद्धि की कामना की। आसपास के गांवों से सैकड़ो भगत बाबा के जयकर लगाते मंदिर पहुंचे। इस बार मेले में महिला वे बच्चों ने जमकर खरीदारी की मेले में प्रसाद व हस्त औजार व आर्टिफिशियल की दुकाने लगी बच्चों ने आइसक्रीम का खूब लुफ्त उठाया पुजारी भीयाराम ने बताया कि इस बार मेला हर साल से भक्तों की भीड़ ज्यादा रही ।और रोड के दोनों साइड एरिया खचाखच भर गया इस बार मेला प्रवान चढा व खरीदारी भी ज्यादा की जिससे दुकानदारों में भी उत्सुकता देखने को मिली।