गोल्डकॉइन जिम ने 19 गोल्ड सहित 30 मेडल जीते
फलोदी . 32वीं राज्यस्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड कोइन जिम के लिफ्टरों ने इतिहास रचते हुए फलौदी के लिए 19 गोल्ड मेडल सहित 30 मेडल जीते ऒर राज्य भर में फलौदी का मान बढ़ाया । जिम के कोच व संचालक वासुदेव थानवी ने बताया कि यह प्रतियोगिता उदयपुर के लव-कुश जिम में आयोजित हुई जिसमें जोधपुर जिले द्वारा कुल 57 मेडल जीते व जनरल चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में फलौदी के लिफ्टरों ने अपने हाथ आजमाते हुए अपना रुतबा कायम रखा।इस ऐतिहासिक सफलता में जिम के स्वरूप भार्गव 4 गोल्ड, मोहक सुथार 4 गोल्ड, लक्ष्यता पुरोहित 4 गोल्ड, कृष्णा चांडा 3 गोल्ड 1 सिल्वर,सुनील माली 1 गोल्ड व 2 ब्रोंज, दीपक पुरोहित 1 गोल्ड,गौरव सिंह 1 गोल्ड,1सिल्वर,1 ब्रोंज,हिमेश कुमावत 1 गोल्डसिल्वर, चंदन सुथार 1 सिल्वर 1 ब्रोंज, लावण्य पुरोहित 1 सिल्वर 1 ब्रोंज, एडवोकेट पृथ्वी पुरोहित 1 सिल्वर,धनराज ने 1 ब्रोंज जीतकर फलौदी को गौरान्वित किया। इस अवसर पर जिम के संरक्षक व मिस्टर राजस्थान घनश्याम थानवी ने विजेताओं का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।