तेरापंथ महिला मंडल राजनगर की स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज
राजसमन्द. तेरापंथ महिला मंडल को 50 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं यह किसी भी संस्था के लिए एक गौरव का क्षण होता है l इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कई कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा हैl जिसमें अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीलम जी सेठिया सेलम से कोलकाता से ट्रस्टी कल्पना बैद मुंबई से निर्मला चंडालिया,दिल्ली से कन्या मंडल राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना भंडारी,आदि कई केंद्रीय पदाधिकारीइस कार्यक्रम में शिरकत करेंगेll तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष डॉ सीमा कावड़िया ने बताया यह कार्यक्रम 3 सत्रों में आयोजित किया जाएगा इसके तहत पहले सत्र में भव्य काव्य संध्या का आयोजन रखा गया जिस के मुख्य अतिथि एसडीएम दिनेशराय सपोला होंगे l दूसरे सत्र में 50 वर्षों के सभी अध्यक्षों एवं मंत्रियों का सम्मान स्वर्ण जयंती समारोह मैं होगा इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी होंगी l
तीसरे सत्र में जेके गार्डन स्थित कन्या सुरक्षा स्तंभ का उद्घाटन होगा जिसके मुख्य अतिथि सभापति अशोक टाक रहेंगे l