गोंडवाड ढोली समाज युवा शक्ति द्वारा प्रतिभावान सम्मान समारोह संपन्न, 129 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
सुमेरपुर। गोठवाल ढोली समाज युवा शक्ति और सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुमेरपुर के स्थित टाउन हॉल में सफ़लता पूर्वक आयोजित किया गया।
अध्यक्ष कैलाश गोयल के नेतृत्व में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ जहां समाज बंधुओं के साथ में सैकड़ों प्रतिभाओं ने समारोह में भाग लिया। अध्यक्ष गोयल ने बताया कि शिक्षा नगरी सुमेरपूर में गोंडवाड ढोली समाज का छात्र छात्रा प्रतिभावान सम्मान समारोह में 129 प्रतिभा सम्मानित हुई जहां समारोह के मुख्य अतिथि बद्रीराम जाखड ने बच्चों को शिक्षा प्रति आगे बड़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि हरीशंकर मेवाडा ने समाज के बच्चों को शिक्षा के महत्व बताते हुए शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए कहा एवं समाज में शिक्षा से ही हर समाज की तरह आपकी समाज भी समानता में आएगी और शिक्षा से समाज का विकास होगा। मेवाड़ा ने पूरी ढोली समाज युवा शक्ति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में फालना गांव ठाकुर ने समाज के छात्र छात्राओ के लिए जो बचे होनहार है उनके लिए नि शुल्क कॉलेज कोचिंग के पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता जयनारायण सीपा ने उद्बोधन में बताया की हर मां बाप बच्चे को अच्छी शिक्षा मैं प्रेरित करेगा तो समाज का और अपने मां-बाप का नाम रोशन होगा । सरपंच पुष्पा देवी सीपा ने अग्रिम बधाई दी। समारोह में यह रहे मौजूद-
ढोली समाज द्वारा आयोजित समारोह में भूराराम सिरवी प्रदेश सचिव,करणसिंह चाणौद, कोप्रेटिव बैंक चेयरमैन पाली ,भंवरसिंह चौधरी वरिष्ट कांग्रेसी,सुरभी चौहान बाल विकास अधिकारी,उप प्रधान गजेन्द्र सिंह राणावत,ललित परिहार,भरत बोराना,मौजूद रहे।
इनका रहा सहयोग-
साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों ने पूरा सहयोग किया और भामाशाओ ने पुरा योगदान दिया,वही समाज बंधुओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रवीण चौहान,हरिलाल कालेट,भंवर कालेट, किशोर गहलोत,जितेन्द्र कलावंत विकास सीपा,प्रकाश बरड़, अजय चौहान,भँवर बारोट,हरीश बारोट,सरवन गहलोत हीरालाल सीपा,रंजीत गहलोत,देवेन्द्र राठौर, अजय गहलोत,अरुण गहलोत,सुरेश चौहान व पूरी समाज ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
छात्रावास हेतु सौंपा ज्ञापन-
ढोली समाज ने शिक्षा की ओर कदम बढ़ाते हुए वरिष्ट युवा शक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम समाज के छात्रावास भूमि आवंटन के लिए ज्ञापन दिया और पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द छात्राओं के लिए छात्रावास की भूमि दिलवाने का पूरा विश्वास दिलाया।