रासलीला में गोपियों ने की कृष्ण की बंशी चोरी
रतनगढ़। भाईजी हनुमानप्रसाद पोद्दार स्मृति महोत्सव के अंतर्गत हुई रासलीला में गत रात्रि को वृंदावन से आए कलाकारों ने गोपियों द्वारा कृष्ण की बंसी चोरी लीला का मंचन किया। जिसे देखकर धर्म श्रद्धालु भावविभोर हुए। लीला के पंचम समापन दिवस पर वृंदावन से आए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आचार्य राम शर्मा की रासलीला मंडली के निर्देशक कुंजबिहारी के निर्देशन में राधाकृष्ण महारास, कृष्ण उपदेश देना,गोपियों द्वारा कृष्ण की बंसी चोरी विभिन्न लीलाओं का भावमय संजीव मंच किया गया। लीला शुरू होने से पूर्व स्मृति न्यास के रसेंदु फोगला, कुलदीप चौधरी ने भगवान कृष्ण और राधा रानी के संजीव स्वरूपों का पूजन किया। इस अवसर पर स्मृति न्यास के विष्णुदत्त चौधरी,सुरेश केडिया, किशनलाल पंसारी,कुलदीप चौधरी, ललित चौधरी, अरुण रामगढ़िया,ओम सारस्वत , युवराज बंसीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।