Dark Mode
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की शासी परिषद् की बैठक सम्पन्न

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की शासी परिषद् की बैठक सम्पन्न

सभी विभाग नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में पूर्ण योगदान प्रदान करें - जिला प्रमुख


उदयपुर । नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत शासी परिषद् की बैठक शुक्रवार को जिला प्रमुख एवं शाषी परिषद् की अध्यक्ष सुश्री ममता पंवार की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिला प्रमुख ने कहा कि साक्षरता के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी विभाग यथा श्रम, बैकिंग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शिक्षा, पंचायती राज विभाग पूर्ण योगदान प्रदान करावें ताकि अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सके। बैठक में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने निरक्षरों के सर्वे, पठन-पाठन आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला साक्षरता अधिकारी भीकम्बर सिंह ने अब तक हुए कार्यो का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र त्रिवेदी, संयुक्त निदेशक पुष्पेन्द्र शर्मा के साथ ही विभागों श्रम, रसद, लीड बैंक, डाइट आदि विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि, शाषी परिषद् के मनोनीत प्रतिनिधि एवं विभिन्न ब्लॉक्स के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!