सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए प्रयास नहीं किया : CONGRESS
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने संसद के मौजूदा गतिरोध को खत्म करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि विपक्ष चाहता है कि संसद चले, लेकिन मोदी सरकार डरी हुई है। विपक्षी दल मंगलवार सुबह 10 बजे बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘विपक्षी दल सुबह 10 बजे बैठक कर आज की रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री से जुड़े अडाणी महाघोटाले पर जेपीसी की मांग रखने की अनुमति तक नहीं देने के कारण बने गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया है। विपक्ष चाहता है कि संसद चले लेकिन मोदी सरकार डरी हुई है!’’