Dark Mode
सरकारी इंजीनियर और दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप

सरकारी इंजीनियर और दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप

जयपुर। जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक्सईएन और एक दलाल को 33 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह घूस झुंझुनूं में एक स्टेट हाईवे के रोड अलाइनमेंट में बदलाव करने और खातेदारी जमीन को सड़क से बाहर निकालने के नाम पर मांगी गई थी।

एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 8 बजे की। एसीबी ने जयपुर की चौमूं पुलिया के पास से 33 लाख रुपए के साथ दलाल याकूब को रंगे हाथों पकड़ा।

इसी के सामानांतर कार्रवाई में झुंझुनूं में दूसरी एसीबी की टीम ने PWD के XEN राकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दलाल यह रकम राकेश कुमार तक पहुंचाने वाला था।


नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए निकाली जा रही रोड
एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत ने बताया- झुंझुनूं के बग्गड़ से स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए रोड निकाली जा रही है। रोड अलाइनमेंट का काम झुंझुनूं इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी वैशाली नगर जयपुर को सरकार की ओर से सर्वे और अलाइनमेंट का जिम्मा दिया गया था। शिकायतकर्ता (परिवादी) की खातेदारी की जमीन को रोड में शामिल किया गया। उसके बाद रिअलाइनमेंट के नाम पर जमीन को बाहर निकालने का झांसा दिया गया। कंपनी के प्रतिनिधि याकूब अली चित्रकूट इलाके में स्थित अपने ऑफिस से रिश्वत रकम लेकर झुंझुनूं के चिड़ावा जाने की तैयारी में था। वहां यह रकम एक्सईएन राकेश कुमार को देने वाला था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!