सरकार ने एनपीएस रिकवरी की तिथि बढ़ाकर 30 जून की
न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन के प्रदेश उप सचिव जीतेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 30 मार्च 23 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के अधिकारियों से रविन्द्र शर्मा प्रदेश अद्यक्ष के नेत्र्तव में 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर प्रदेश में 5 लाख सेवानिवृत कार्मिकों को राहत प्रदान करते हुए पहली बार हिमाचल की तर्ज पर पेंशन भत्ता शुरू किये जाने एवं अधिक उम्र में राजकीय सेवा में नियुक्त 1लाख से ज्यादा कार्मिकों को वित्तीय लाभ देने हेतु अंतिम वेतन के आधे के बराबर पूर्ण पेंशन हेतु अहर्क सेवा की अवधि 28 वर्ष से घटाकर 25 वर्ष किये जाने पर धन्यवाद दिया । प्रतिनिधि मंडल ने एनपीएस रिकवरी जमा करवाने में छूट, राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना , राज्य बीमा एवं सामान्य प्रावधायी निधि योजना को अधिक आकर्षक बनाने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा कर सुझाव दिए । चर्चा उपरांत आज ही वित्त विभाग, राजस्थान सरकार ने आज 31 मार्च को आदेश जारी कर एनपीएस रिकवरी में शिथिलता देते हुए की राशि जमा करवाने की तिथि बढ़ाकर 30 जून की है , जिससे राशि जमा करवाने में कठिनाई महसूस कर रहे हजारों कार्मिकों ने राहत महसूस की है । प्रतिनिधि मंडल में विनोद कुमार, प्रमिला सिंह, राकेश कुमार, शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश अद्यक्ष महावीर सिहाग मौजूद थे ।