सरकार ने 7 करोड़ लोगों को गारंटी कार्ड जारी किया-पुजारी
रतनगढ़ । तहसील के ग्राम भूखरेड़ी में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान का चूरू जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, कांग्रेस नेता इन्द्राज खिचड़, कैंप के विधानसभा प्रभारी व बीसूका सदस्य रमेश चंद्र इंदौरिया व जिला महामंत्री व बीसूका सदस्य रामनारायण व्यास ने अवलोकन किया तथा कैम्प उपस्थित एसडीएम अभिलाषा सिंह, तहसीलदार बजरंग लाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों से शिविर की प्रगति जानी तथा कैम्प में आए लाभार्थियों को गारंटी कार्ड बांटे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि प्रदेश में महंगाई राहत शिविर का आज 51 वां दिन है तथा 7 करोड़ वां गारण्टी कार्ड जारी किया गया है। कांग्रेस नेता इन्द्राज खीचड़ ने बताया कि राज्य सरकार बचत,राहत व बढ़त के संकल्प के साथ लोगो को बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक छत के नीचे महंगाई से राहत पंहुचाने वाली 10 योजनाओं में पंजीकरण की व्यवस्था की है महंगाई से राहत मिलने पर बचत बढ़ेगी तथा बचत से परिवार में खुशियां आएगी। बीसूका सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया ने महंगाई राहत शिविर का ज्यादा से ज्यादा इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिविर में जिला महामंत्री व बीसूका सदस्य रामनारायण व्यास,सरपंच सावित्री सिहाग,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल डूडी, बी सीएमएचओ डॉ मनीष तिवारी, परमेन्द्र सिहाग, दिलीप सिहाग बीसूका सदस्य हनुमानाराम मेघवाल छाबड़ी, गणपत राम खींवाराम, भगवानाराम, नानुराम, हरिराम सहित सैंकड़ों की संख्या में लाभार्थी केम्प में उपस्थित रहे।