Dark Mode
कृषि उपज मंडी समिति भुसावर वैर में राज सरकार ने किये सदस्य मनोनीत

कृषि उपज मंडी समिति भुसावर वैर में राज सरकार ने किये सदस्य मनोनीत

वैर . राज्य सरकार ने कृषि उपज मंडी समिति भुसावर वैर में संचालन के लिए सदस्यों को मनोनीत किया है। इससे मंडी समिति संचालन में लगभग सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल गया है। कृषक वर्ग से तोता राम गुर्जर पुत्र रूप सिंह (ओबीसी), नारायण सिंह सैनी ललिता मूडिया (ओबीसी), मती कुसुम जाट पत्नी लख्मी हलेना (ओबीसी महिला), मती सुफेदी पत्नी राम प्रसाद जाटव( एस सी महिला), मती उगन्ती देवी मीणा पत्नी भगवान सिंह (एसटी महिला), बृजमोहन तिवारी पुत्र गिरिराज सिंह को सामान्य वर्ग से मनोनीत किया गया हैं, जबकि व्यापारी वर्ग से नीरज गर्ग, ग्राम सेवा सहकारी समिति का प्रतिनिधि कमरु खॉ निवासी झालाटाला को मनोनीत किया है। स्थानीय निकाय से मती ललतेश कुमारी सरपंच ग्राम पंचायत इटामडा, राज सरकार द्वारा नामित प्रतिनिधि हजारीलाल पंडित निवासी वैर को बनाया गया है। इसके अलावा माननीय विधायक भजनलाल जाटव भी समिति के सदस्य होंगे। उल्लेखनीय है कि आज सूचना जनन के 4- 10 -2017 को कृषि उपज मंडी समिति बयाना के क्षेत्र में से पंचायत समिति वैर की 40 ग्राम पंचायत नगर पालिका क्षेत्र वैर भुसावर के समस्त क्षेत्र को पृथक कर एक नई कृषि उपज मंडी समिति भुसावर वैर के नाम से स्थापित करने के आशय की घोषणा की गई थी । इस कृषि उपज मंडी समिति को " द " श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। इसी कृषि उपज मंडी समिति के संचालन के लिए सदस्यों को राज्य सरकार ने मनोनीत किया है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!