Dark Mode
सिटीजन फ्रेण्डली बने सरकारी कार्यालय: जिला कलक्टर

सिटीजन फ्रेण्डली बने सरकारी कार्यालय: जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सहित मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकास कार्यो की वर्चुअल साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीसी कक्ष में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यालयों को सिटीजन फ्रेण्डली बनाने के लिए कार्मिको की कार्यालय के निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करे, कार्यालयों में ई-फाईलिंग लागू कराएं, हरित कार्यालयों के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं लोन लगाएं, आवारा पशु एवं अवांछित गतिवधियों पर रोक लगाए। बाहर से आने वाले परिवादियों के लिए हैल्पडेस्क, छाया, शौचालय, रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी राजकीय कार्यालयों को सिटीजन फ्रेण्डली बनाते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

 


वर्चुअल बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को सुगमता के साथ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की स्थिति अच्छी हो यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

 


उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्याे की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों से योजना के तहत अब तक किए गए कार्यो की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण कर भौतिक स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों की स्थिति की जानकारी लेकर जिन सड़कों पर गढ्डे है वहां गुणवत्ता पूर्वक पेचवर्क कार्य करवाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने विद्युत दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को न्यून करने के लिए बिजली के ढीले तारों को कसवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को पर्यावरण संरक्षण के लिए रणथम्भौर रोड़ पर प्लास्टिक, पॉलिथीन, बैग आदि को एकत्रित करवाने एवं सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 


उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्राप्त होने वाले सभी पत्रो/लेटरो के निस्तारण के लिए उनके विभाग द्वारा की गई कार्यवाही एवं परिवादी की समस्या के समाधान की स्थितियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैठक में विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी की वे साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने विभाग की प्रगति, अनुपालना रिपोर्ट के साथ स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें, इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि फील्ड विजिट करने वाले अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर इसकी जानकारी अपडेट करें, साथ ही रिकॉर्ड भी संधारित करें।
उन्होने आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के संबंध में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 


ई-फ़ाइल प्रणाली को पूर्ण गंभीरता से लेने के दिए निर्देश:- बैठक में उन्होंने सभी विभागों से ई फाइल पर अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ई फाइल को पूरी तरह गंभीरता से लेने एवं ई फाइल पर ही कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान स्थिति का जानकारी लेते हुए एसडीएम एवं तहसीलदार को 3 दिवस में सभी फाईलों को ई-फाईल पर लेकर आने के निर्देश दिए।

 


सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र करे निस्तारण:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग, नगर परिषद, आईसीडीएस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर 60 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर परिवादी के प्रकरणों को संतुष्टि पूर्ण निस्तारित किया जाए।

 


बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, एसडीएम अनिल कुमार चौधरी, सहायक निदेशक लोक सेवांए रूबी अंसार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरी शंकर, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग ए.के. बुजैटिया सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!