सरसों की सरकारी खरीद शुरू
सूरतगढ़. क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से सरसों की सरकारी खरीद का कार्य शुक्रवार को विधिवत रूप से शुरू हुआ। खरीद करने पर किसान किशनपुरा निवासी हरिराम को पूर्व विधायक गंगाजल मील, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष भानु गोदारा, उपाध्यक्ष लियाकत अली, पंचायत समिति प्रधान हजारीलाल मील, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन भक्त परनामी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा, पूर्व सचिव मनोज सोमानी, समिति के महाप्रबंधक अखिलेश जोशी, खरीद केंद्र प्रभारी अमित शर्मा, सहायक प्रभारी संतोष बेनीवाल आदि ने माला पहनाकर स्वागत कर मिठाइ बांटी। क्रय विक्रय सहकारी समिति के महाप्रबंधक अखिलेश जोशी ने बताया कि खरीद केंद्र पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अबतक सरसों के लिए 300 तथा चना के लिए 30 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।