Dark Mode
सरकार द्वारा संचालित महिला लाभार्थी योजना का सम्मेलन हुआ

सरकार द्वारा संचालित महिला लाभार्थी योजना का सम्मेलन हुआ

बहरोड़। भारतीय जनता पार्टी जिला उत्तर अलवर विधानसभा बहरोड द्वारा मंगलवार को कस्बे के निजी महाविद्यालय में केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला लाभार्थी योजना का सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता उम्मेद भाया जिला अध्यक्ष भाजपा अलवर उत्तर रहे। जिन्होंने केंद्र सरकार की 9 वर्षों की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा। सम्मेलन की संयोजक जिला मंत्री डॉ नीलम यादव ने केंद्र की महिलाओं से संबंधित सारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि मोदी सरकार केंद्र में आते ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पीएम किसान योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री ज्योति जीवन योजनाओं ने भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह यादव, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मोहित यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश यादव, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, माजरी मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, जिला पार्षद रामनरेश यादव, जिला पार्षद सुनील प्रवक्ता, संजय शर्मा, लोकेश यादव, जितेंद्र यादव, विक्रम यादव, कृष्ण यादव, लालाराम यादव, मंडल उपाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, हेमलता शर्मा, निशा यादव, इंदु यादव, ज्योति यादव, कैलाश शर्मा एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!