Dark Mode
पीजी के बाहर खड़ी सरकारी टीचर की रॉयल एनफील्ड बाइक हुई चोरी

पीजी के बाहर खड़ी सरकारी टीचर की रॉयल एनफील्ड बाइक हुई चोरी

बहरोड़। मांढण में पीजी के बाहर खड़ी सरकारी टीचर की रॉयल एनफील्ड बाइक चोरी हो गई। दो बदमाश 10 सेकंड में हैंडल लॉक तोड़ने के बाद पैदल ही लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने पूरी वारदात को दस मिनट में अंजाम दिया। मामला कोटपूतली बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र का है। घटना 5 दिसंबर को रात करीब 12.30 बजे की है। जिसका गुरुवार को एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पीजी के बाहर खड़ी बाइक के पास रात करीब 12.30 बजे एक बदमाश कंबल ओढ़कर आया और इधर-उधर देखने के बाद पैर से बाइक का हैंडल लॉक तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सका। दो मिनट प्रयास करने के बाद मौके से वापस चला गया। एक मिनट बाद ही अपने दूसरे साथी के 12.33 मिनट पर वापस आया। एक तरफ से एक बदमाश ने पैर से हैंड पर जो लगाया तो वहीं दूसरी ओर से उसके साथी ने हाथों से जोर लगाया। केवल दस सेकंड में बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर वापस चले गए। सात मिनट बाद वापस आकर बाइक को पैदल ही लेकर चले गए। यह बाइक बहरोड़ के गांव जखराना निवासी शिक्षक दया कुमार यादव की थी। जो मांढण में किराए पर पीजी में रहता है और गांव पोरुला के सरकारी स्कूल में प्राइमरी टीचर है। शिक्षक दया कुमार ने बताया कि उसने रोजाना की तरह 4 दिसंबर को बाइक पीजी के सामने खड़ी कर दी। सुबह विद्यालय जाने के लिए तैयार होकर बाहर आया तो बाइक गायब मिली। मांढण पुलिस थाने में बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। लेकिन अभी तक पुलिस ना चोरों को पकड़ पाई और ना ही मोटरसाइकिल को बरामद कर सकी है। मांढण थाना हैड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!