हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बताई सरकार की जनकल्याकारी योजनाएं
फलोदी . कोंग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन को अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में आज फलोदी विधानसभा क्षेत्र की जुनेजो की ढाणी, बापिणी, चारनाइ, जेतड़ासर तथा देदासरी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित हुए।
आदरणीय जननायक मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत साहब की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की पंक्ति मेँ खड़े अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इस पर उपस्थित समस्त नेता कार्यकरताओं ने प्रकाश डाला ओर बताया कि राज्य सरकार योजनाओं के अंतर्गत जो लाभ दे रही है उन्हें प्राप्त करने से वंचित नही रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान साहब, मौलवी रेहमतुला, प्रधान हाजी उमरदीन, केसु राम मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष बाप, हरिकिशन व्यास,राजू सिंह बेंगटी,भोमराज गुचिया,गणेश कड़ेला, दिलीप शर्मा, प्रदीप गुचिया,मुकेश माली, लक्ष्मण देवीदास,पपुराम नगारची व सभी ग्राम के सरपंच व सम्मनित नागरिक कार्यक्रम में शामिल रहे।