Dark Mode
राज्यपाल बागडे ने की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

राज्यपाल बागडे ने की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्य और राष्ट्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया। इस दौरान राज्यपाल ने मोदी को राजस्थान में अपने कार्यकाल के एक वर्ष के आलोक में प्रकाशित पुस्तक ’अभ्युदय की ओर’ की प्रति भी भेंट की। मोदी ने ’अभ्युदय की ओर’ पुस्तक का अवलोकन किया तथा उसकी सराहना की। मोदी ने बागडे के एक वर्ष के कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके द्वारा डेयरी, सहकारिता और प्राकृतिक खेती के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्री बागडे को जमीन से जुड़ा आदर्श व्यक्तित्व बताया। राज्यपाल बागडे ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों, विशेष रूप से नैक एक्रिडिएशन के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा आदिवासी कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। राज्यपाल ने राज्य के सभी 41 जिलों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं आदि के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए की गई समीक्षा बैठकों, सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरों, डेयरी, सहकारिता एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रारंभ हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!