Dark Mode
राज्यपाल कलराज मिश्र कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े

राज्यपाल कलराज मिश्र कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े

रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, रोड ओवर ब्रिज तथा अंडरपास शिलान्यास और उद्घाटन की राज्यपाल मिश्र ने बधाई दी

जयपुर, 26 फरवरी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को सांगानेर सहित राज्य के अन्य रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, रोड ओवर ब्रिज तथा अंडरपास शिलान्यास और उद्घाटन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में इन कार्यों से यात्रियों की सुविधाओं में ही बढ़ोतरी नहीं होगी बल्कि राजस्थान के विकास को भी नए आयाम मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया। राज्यपाल मिश्र इस कार्यक्रम में राजभवन से वर्चुअल जुड़े।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!