Dark Mode
राज्यपाल  कलराज मिश्र ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

राज्यपाल  कलराज मिश्र ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के पंचतत्व में विलीन होने पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के साथ मानवता को समर्पित विश्व संत आचार्य विद्यासागर जी का ब्रह्मलीन होना राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।
 
राज्यपाल मिश्र ने समाजोत्थान के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और अध्यात्म के भाव—प्रसार के लिए उनके किए कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें हम—सबकी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलते हुए मानवीय मूल्यों से जुड़े रहकर राष्ट्रोत्थान के लिए कार्य करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!