Dark Mode
राज्यपाल मिश्र ने विधानसभा द्वारा पारित चार विधेयकों पर प्रदान की अनुमति

राज्यपाल मिश्र ने विधानसभा द्वारा पारित चार विधेयकों पर प्रदान की अनुमति

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राज्य विधानसभा द्वारा पंद्रहवी राजस्थान विधानसभा के अष्टम सत्र में 21 मार्च 2023 को पारित "राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022" विधेयक को अनुमति प्रदान कर दी है। राज्यपाल मिश्र ने इसी प्रकार इसी सत्र में विधानसभा के इसी सत्र में 20 मार्च 2023 को पारित "राजस्थान नगर पालिका संशोधन विधेयक 2023", "बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक 2023" तथा "राजस्थान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्थापन और प्रवर्तन का सुकरीकरण) (संशोधन) विधेयक 2023" को भी अनुमति प्रदान कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!