Dark Mode
राज्यपाल ने सरदार पटेल का किया भावभरा स्मरण

राज्यपाल ने सरदार पटेल का किया भावभरा स्मरण

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावभरा स्मरण किया। मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के बाद रियासतों के एकीकरण से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महती कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के युगपुरुष थे, इसीलिए उनका जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!