महात्मा ज्योतिबा फुले को राज्यपाल ने किया नमन
जयपुर. राज्यपाल कलराज मिश्र ने महान विचारक एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती (11 अप्रेल) पर उनको सादर नमन किया है। राज्यपाल मिश्र ने अस्पृश्यता निवारण, महिला सशक्तीकरण और निर्बल एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए महात्मा फुले के महती योगदान को याद करते हुए उनकी दिखाई राह पर चलने का सभी से आह्वान किया है।