राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री गणेश शोभायात्रा का किया शुभारंभ
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। बाद में वहीं से उन्होंने 36 वीं विशाल शोभायात्रा के मुख्य मुख्य रथ में विराजमान भगवान श्री गणेश की आरती कर उसका शुभारम्भ किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सबके मंगल और प्रदेश में सुख—समृद्धि की कामना की।