Dark Mode
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर नारी शक्ति को नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मिश्र ने कहा कि वही समाज सर्वांगीण विकास करता है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं। उन्होंने महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास कर बालिकाओं और स्त्रियों की बेहतरी के लिए वातावरण निर्माण का आह्वान किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!