रक्षाबंधन पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व (30 अगस्त) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राखी के धागों की तरह प्रेम और विश्वास के बंधन में सम्पूर्ण समाज को जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता, आत्मीयता और स्नेह से जुड़े इस पर्व पर कामना की है कि यह सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास का संचार करे।