Dark Mode
राज्यपाल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर संदेश

राज्यपाल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर संदेश

  • एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को अपनाकर सर्वांगीण विकास के लिए करें कार्य : राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितम्बर) पर उन्हें स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल बागडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की मौलिक विचार दृष्टि हमें दी। उनके अंत्योदय के विचारों और शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए हमें समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!