Dark Mode
गोविंदम साड़ीज शोरूम एवं अद्विक टेक्सटाइल्स का भव्य शुभारंभ, मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रहे मुख्य अतिथि

गोविंदम साड़ीज शोरूम एवं अद्विक टेक्सटाइल्स का भव्य शुभारंभ, मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रहे मुख्य अतिथि

सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र में 20 फरवरी को गोविंदम साड़ीज शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारायण सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री कुशवाह ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलती है। उन्होंने शोरूम संचालक मुकेश शर्मा एवं दुली सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत शोरूम संचालकों द्वारा साफा एवं माल्यार्पण कर किया गया। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर के बजरिया क्षेत्र में खुले इस नए शोरूम से स्थानीय ग्राहकों को आधुनिक डिजाइनों और विविधता से भरपूर साड़ियों

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!