Dark Mode
ग्राम पंचायत 43 पीेएस और ग्राम पंचायत 11टीके चिरंजीवी घोषित

ग्राम पंचायत 43 पीेएस और ग्राम पंचायत 11टीके चिरंजीवी घोषित

रायसिंहनगर  . माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए उपखंड अधिकारी रायसिंहनगर सुश्री गुंजन सिंह के प्रयास रंग ला रहे हैं, प्रत्येक दिन उपखंड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायतें चिरंजीवी घोषित हो रही है, राज्य सरकार की फ्लैगशिप जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत नोडल अधिकारी मनजीत सिंह नायब तहसीलदार समेजा के प्रयास से ग्राम पंचायत 43 पीएस को चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित किया गया, इसके लिए समस्त ग्रामों में 09 मार्च से लगातार प्रयास किया गया, पंचायत में कुल जनसंख्या 3248 है, जिसमे से वंचित परिवार 311 थे , जिनको जोड़ने के लिए सभी ग्रामों में चौपाल का आयोजन करवाकर एवं घर घर जाकर सभी को जोड़ने की मुहिम चलाई गई, जिसके परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत 43 पीएस में मृतक 31,पलायन 93,सरकारी सेवा में 13, NFSA 14 को छोड़कर 158 को चिरंजीवी से जोड़ा गया,यह रायसिंहनगर तहसील की 07वी ग्राम पंचायत है जो चिरंजीवी घोषित हुई है,
इस कार्य में सरपंच प्रतिनिधि काका गिल, पटवारी हल्का किशोर सिंह एवं किरण ,कृषि प्रवेक्षक बलजीत सिंह , ए ,एन, एम् मनप्रीत कौर, प्रियंका, कनिष्ठ सहायक अशोक सिंह , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखविंदर सुखी, रानी कौर आदि के अथक प्रयासों से शेष 158 परिवारों को जोड़ा गया, जिसमे घर घर जाकर सभी वंचितों से मुलाकात कर उनको योजना के लाभों से अवगत कराया और चिरंजीवी योजना से जोड़ा गया।। समस्त टीम का सुपरविजन गिरदावर यदुनंदन एव बलजिंदर मान, नायब तहसीलदार समेजा मनजीत सिंह संधू के द्वारा किया गया और पूरी टीम व ई मित्रा गुरदीप सिंह ने घर घर जाकर चिरंजीवी बीमा किया। इसी तरह रामस्वरूप मीणा नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत 11 टीके ने ग्राम पंचायत 11 टीके को चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित करवाया गया, मौके पर प्रधान सुनीता वीरेंद्र गोदारा के द्वारा इस पंचायत के सरपंच सुनील कुमार गोदारा एवं समस्त वार्ड पंच /कर्मचारीगण / अधिकारी गण/ का आभार प्रकट किया गया, ग्राम पंचायत 11 टीके में पात्र परिवारों जोड़ने से 248 परिवारों में से 11 मृतक, 37 पलायन, 16 सरकारी कर्मचारी, 27 खाद्य सुरक्षा, 157 अन्य योजनाओं से लाभार्थी थे, ग्राम पंचायत को चिरंजीवी घोषित करवाने में ग्राम विकास अधिकारी नाथूराम जोशी, राजेश कुमार राजस्व पटवारी, कृष्णा कृषि पर्यवेक्षक, मनदीप कौर एएनएम, सुनील कुमार कनिष्ठ सहायक ,समस्त पंचायत के कर्मचारी गण का विशेष योगदान रहा, जिसके आधार पर इस पंचायत को चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित किया गया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!