Dark Mode
ग्राम पंचायत कालेटडा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित

ग्राम पंचायत कालेटडा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित

नागौर. पंचायत समिति परबतसर की ग्राम पंचायत कालेटडा को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से जिला स्तर पर चाइल्ड फ्रेंडली थीम पर आज सम्मानित किया गया। समारोह में जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी व सीओ जिला परिषद रणजीत सिंह ने पंचायत सरपंच कृपाल सिंह व ग्राम विकास अधिकारी स्नेह कंवर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पंचायत समिति के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र बंसल ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जारी 9 थीमों चाइल्ड फ्रेंडली पंचायत,स्वस्थ पंचायत,स्वच्छ एवम हरी भरी,सुसाशन,मुक्त और उन्नत,आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा,सामाजिक सुरक्षा,महिलाओं के अनुकूल,पर्याप्त जल आपूर्ति के तहत प्रत्येक थीम में पंचायत समिति की तीन पंचायतों के नाम जिला स्तर पर भेजे गयें! जिसमे चाइल्ड फ्रेंडली थीम के अंतर्गत पंचायत समिति परबतसर की ग्राम पंचायत कालेटड़ा का चयन जिला स्तर पर हुआ है। ग्राम विकास अधिकारी स्नेह कंवर ने बताया कि इस थीम के तहत गांव में आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नए आयाम स्थापित किए गए है। जिनमे बच्चों के लिए गार्डन,झूलों की व्यवस्था की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!