Dark Mode
जिलेभर में आयोजित हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

जिलेभर में आयोजित हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

       जिला कलक्टर ने बावड़ी ग्राम पंचायत में सुनी आमजन की समस्याएं

 
प्रतापगढ़ । जिलेभर में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव व जिला कलक्टर के निर्देषानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर किया गया। जनसुनवाई में जिला कलक्टर सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने जनसुनवाई में भाग लेकर निरीक्षण किया। जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव व उपखण्ड अधिकारी ने पीपलखूंट तहसील की ग्राम पंचायत बावड़ी जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन की जनसमस्याआंे को सुना एवं संबंधित अधिकारियांे को त्वरित निस्तारण करने के निर्देष दिए। कलेक्टर यादव ने वनाधिकार कैम्पों का भी निरीक्षण किया। जनसुनवाई में कई जनसमस्याआंे का हाथो-हाथ निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया एवं समस्याओं को पंजीकृत किया गया। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि ने भाग लिया।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!