माण्डल जोधा में ग्राम सभा का हुआ आयोजन
हरसौर. निकटवर्ती ग्राम पंचायत माण्डल जोधा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेंवा केन्द्र पर सरपंच गौरा देवी की अध्यक्षता मे सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी सुखाराम नैण ने मनरेगा , पीएम आवास योजना, एसबीएस, मिड-डे-मिल के वित्तीय वर्ष में करवाये गये कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण करवाया। ग्राम विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिनिया ने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन को दी। इस अवसर पर शंकर लाल, राजेन्द्र, समाजसेवी महेन्द्र लोरा, शिवजी राम कुडिया, बबलू, किशनसिह, मोतीराम मेघवाल , भंवराराम सहित ग्रामीण मौजूद रहे।