सेवा में निकली भव्य अक्षत कलश यात्रा
वजीरपुर। उपखंड क्षेत्र के समीप गांव सेवा में रविवार को भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। 401 कलश अपने माथे पर रखकर महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रही थी। वहीं जय श्री राम जय श्री राम के नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। रवि शर्मा ने बताया कि ठाकुर जी के मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ की गई। पूरे गांव में होकर के नगर परिक्रमा करते हुए देवी के मंदिर से पुणे गांव में ठाकुर जी के मंदिर तक पहुंची।22 तारीख को पूरे गांव में भव्य दीपावली मनाने का भी प्रयोजन रखा गया है।