Dark Mode
केरू में दिव्य कलश यात्रा से भव्य भागवत कथा का शुभारंभ

केरू में दिव्य कलश यात्रा से भव्य भागवत कथा का शुभारंभ

भारतीय वैदिक संस्कृति एवम् शाश्वत ब्रह्मज्ञान द्वारा ईश्वर दर्शन के विज्ञान से पुनः जन मानस को अवगत करवाकर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान धर्म की स्थापना हेतु माधव–मुरारी के वास्तविक मर्म को समझने आया है। इसी हेतु संस्थान श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन राजकीय उच्च मध्यात्मिक विद्यालय, केरू में रविवार 21 से 27 मई तक दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक करने जा रहा है | इस कथा का वाचन परम पूजनीय गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात कथा व्यास मानस मर्मज्ञा साध्वी सुश्री मेरुदेवा भारती जी के मुखारबिंद से होगा | इसी के तहत जनमानस को भारतीय संस्कृति की गरिमा एवं प्रतिष्ठा के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार, 20 मई को केरू में विशाल एवं भव्य मंगल कलश यात्रा ढोल नगाड़ो के साथ निकाली गयी | जिसका शुभारम्भ साध्वी कनकेश्वरी भारती जी एवं आदरणीय अतिथिगण राजूराम जी (CBEO), परसाराम जी भंवरिया(केरू), भूराराम जी(महादेव नगर) द्वारा ध्वज लहरा कर किया गया |
कलश यात्रा केरू गांव के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंच गई | जिसमे कुल 1100 पीताम्बरधारी सौभाग्यवती महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया और सैकड़ो की संख्या में बढ़ चढ़ भक्तों ने शिरकत की | उनके कंठ से मुखरित हो रहे जय श्री कृष्ण के जयघोष ने पुरे छेत्र को आहलादित कर दिया| कलश यात्रा गंगा के मानिंद प्रवाहित होती हुई वातावरण के कलुषित हृदय को पवित्र व निर्मल बनाती जा रही थी | गांव के विभिन्न स्थानों में कलश यात्रा का सुगंधित पुष्पों से भव्य स्वागत किया गया | इस मौके पर रंगबिरंगे फूलों से सजाई गयी झांकी कलश यात्रा के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी | 
इस कथा की विशेषता यही है कि आज समाज में ईश्वर के नाम पर जो रूढ़िवादिता एवम् पाखंड फैला हुआ है उसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए एवम् ईश्वर दर्शन की सनातन भारतीय संस्कृति एवम् वैदिक परंपरा से जुड़ कर आज समाज केवल ईश्वर को मानने तक सीमित न रहे बल्कि उसका साक्षात दर्शन कर उन्हे जान सके, जैसे अर्जुन ने कृष्ण का विराट दर्शन करके उन्हे वास्तव ने पहचाना था।
कथा में सात दिनो तक सुबह 6 बजे योग करवाया जायेगा एवम् निःशुल्क आयुर्वैदिक शिविर भी लगाया जाएगा। सात दिनो तक कथा में भंडारे का आयोजन भी होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!