Dark Mode
गंगा विद्या मंदिर स्कूल मे संस्कार शिविर का भव्य समापन

गंगा विद्या मंदिर स्कूल मे संस्कार शिविर का भव्य समापन

मदनगंज किशनगढ़।  गंगा विद्या मंदिर स्कूल मे संस्कार शिविर का भव्य समापन हुआ। आर्य समाज की मंत्री सरोज मालू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकुट मालपानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। व्यायाम शिक्षक विश्वास पारीक और सपना शर्मा ने सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार लाठी चालन, जूडो कराटे, आसनों, मानव स्तूप, विभिन्न प्रकार के स्तूप आदि का अनुशासनात्मक ढंग से संगीत के साथ प्रदर्शन करवाया। बच्चों को आर्य वीर, वीरांगना की उपाधि देकर प्रमाण पत्र दिए गए। बच्चों ने अपने अनुभव, यज्ञ प्रार्थना, क्रांति गीत और मंत्र सुनाए। अभिभावकों ने ऐसे संस्कार शिविर आयोजित किए जाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मालपानी ने कहा कि ऐसा शिविर पहली बार किशनगढ़ में लगा है जो कि आज के परिदृश्य की मूल आवश्यकता है। आचार्य कर्मवीर ने भी अभिभावकों को ऐसे कार्यों के लिए आगे आने की प्रेरणा दी। सरोज मालू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए रविवारीय गुरुकुल की व्यवस्था करेंगे जिसमें बच्चे शास्त्रों का अध्ययन कर सकेंगे। कार्यक्रम में आर्य समाज से नीरज आर्य, दिनेश मालू, पतंजलि योग समिति से प्रकाश गंगवाल, कैलाश कुमावत, प्रभु दयाल कुमावत, लक्ष्मी नारायण मंदिर योग कक्षा के साधक सुमन शर्मा, ममता बेनावत, मीनाक्षी, मंजू कुमावत, प्रिंसिपल शांति जैन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!