Dark Mode
जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा भव्य ई-नीलामी 19 फरवरी से

जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा भव्य ई-नीलामी 19 फरवरी से

  • आवासीय, व्यावसायिक एवं मल्टीस्टोरी रहवासीय के 212 भूखण्ड़ों की होगी नीलामी

जोधपुर। आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण उत्साह चौधरी के निर्देशन में प्राधिकरण की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के भूखण्ड़ों का भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम माह फरवरी-मई 2024 जारी किया जा चुका हैं। प्राधिकरण द्वारा भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम अनुसार दिनांक 19.02.2024 से 06.05.2024 तक प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के आवासीय व व्यावसायिक, मल्टीस्टोरी रहवासीय के कुल 212 भूखण्ड़ों की नीलामी की जाएगी।
प्रभारी अधिकारी नीलामी शाखा संदीप सान्दू ने बताया कि आवेदकों द्वारा सोमवार, दिनांक 19 फरवरी 2024 से विभिन्न योजनाआें के भूखण्ड़ां को क्रय करने हेतु नियमानुसार धरोहर राशि जमा करवाने के साथ-साथ ऑनलाईन बिड लगाते हुए ई-नीलामी में भाग लिया जा सकता है। भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम में जेडीए द्वारा व्यावसायिक खसरा नं. 701 ग्राम चौखा के 7 व्यावसायिक भूखण्ड़, परिवहन नगर आंगणवा/ट्रांसपोर्ट/ऑटोमोबाईल नगर योजना के 3 व्यावसायिक भूखण्ड, खसरा संख्या 269 कुड़ी भगतासनी मुख्य पाली रोड के 2 व्यावसायिक भूखण्डों की ई-नीलामी की जाएगी।
इसी प्रकार प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी विवेक विहार योजना के 75 आवासीय व व्यावसायिक भूखण्ड, राजीव गांधी नगर चौखा आवासीय योजना के 33 भूखण्ड, राजीव गांधी नगर चौखा के 04 मल्टीस्टोरी रहवासीय भूखण्ड़, मण्डलनाथ आवास योजना के 15 भूखण्ड, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विहार आवासीय योजना के 39 भूखण्ड, सुन्दरसिंह भण्डारी नगर आवासीय योजना के 3 भूखण्ड़ एवं सुन्दरसिंह भण्डारी नगर योजना शिफ्टिंग के 1 भूखण्ड, गंगा विहार योजना के 5 भूखण्ड, अरणा विहार योजना के 5 भूखण्ड, झरणा विहार योजना के 8 भूखण्ड, आनन्द विहार योजना के 10 भूखण्ड, मण्डोर एफएसएल खसरा नं. 388 ग्राम मण्डोर आवासीय योजना के 2 भूखण्ड सहित कुल 212 भूखण्ड़ों को ई-नीलामी के जरिये विक्रय किया जाएगा।
निदेशक वित्त जेडीए दशरथ कुमार सोलंकी ने बताया कि आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण उत्साह चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों में प्राधिकरण की आय के स्त्रोत बढाने, बजट प्राप्तियों एवं राजस्व अर्जन हेतु विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। आयुक्त द्वारा प्राधिकरण की नियमित रूप से बैठक करते हुए उपायुक्तगण को नवीन आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं हेतु भूमि व नीलामी योग्य भूखण्ड़ों एवं भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश प्रदान किए गए है। ऑनलाईन बिड लगाने की अन्तिम तिथि योजनावार विभिन्न भूखण्ड़ों हेतु अलग-अलग निर्धारित की गई है। ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें प्राधिकरण की वेबसाईट joda.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!