बीकेबीआईएचई संस्थान मे प्रिंसिपल मीट का भव्य आयोजन सम्पन्न
पिलानी . बीके बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ने 8 अप्रैल को प्रिंसिपल मीट-2023 का आयोजन किया। बैठक का उद्देश्य भविष्य की पीढ़ी को आकार देने में प्रिंसिपल की भूमिका था। इस कार्यक्रम ने पिलानी और उसके आसपास के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल्स को एक साथ लाया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीकेबीआईएचई निदेशक डॉ.एस एम प्रसन्न कुमार, जीएम कमर्शियल केके पारीक, प्राचार्य बिना नारायण, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
उपस्थित अतिथि गण ने विद्यार्थियों को शेर बनाने और लड़कियों को निडर बनाने, शिक्षा में अच्छा वातावरण देने, प्रौद्योगिकी के साथ संगतता, मूल्य शिक्षा का महत्व एवं शिक्षक एवं गुरु में अंतर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम में टैगोर पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल सतवीर जांगिड़, किड्स गार्डन पब्लिक स्कूल पुष्प लता सैनी, नरेंद्र अकैडमी सुलताना प्रिंसिपल प्रकाश जोशी, देवेंद्र ग्रामोत्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल देवेंद्र, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल थिरपाली प्रिंसिपल सुनीता चौधरी, गायत्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांदगोठी प्रिंसिपल मनीषा, सुमन पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल राजपाल सिंह, बिरला स्कूल पिलानी प्रिंसिपल धीरेंद्र सिंह, राधा कृष्णा बिरला स्कूल प्रिंसिपल आदित्य सराओगी, दुर्गा पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल पुनिता शर्मा, पिलानी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल मोनिका, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल बलवीर एशियाई, सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल राधेश्याम, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांदगोठी निशा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजली शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था निदेशक ने सभी अतिथियों को भेंट देकर सम्मानित किया।