बिरला स्कूल प्रांगण मे सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
पिलानी कै पी रूथला बिरला स्कूल के विद्यालय प्रांगण में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बल- विद्या- बुद्धि प्रदान करने वाले, राम भक्त हनुमान जी के कीर्ति गाथा युक्त सुंदरकांड का पाठ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कलयुग के इस नकारात्मक शक्तियों से युक्त वातावरण में अपने विद्यार्थियों में सकारात्मक विचार , ईश्वर में आस्था, संकटपूर्ण परिस्थिति में बुद्धि का प्रयोग जैसे नैतिक मूल्य प्रदान करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहे।
विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, हेडमास्टर एसपी आनंद (डे विंग सीनियर), हेडमास्टर भूपन शर्मा (डे विंग जूनियर) ने संस्कृत शिक्षक एन एन मिश्रा के निर्देशन में यज्ञ वेदी में आहूति प्रदान कर ईश वंदना की।
सुंदरकांड के पाठ का वाचन विद्यालय के संगीत शिक्षक अमरदीप शर्मा के निर्देशन में समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने किया। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं भक्तिभाव पूर्वक इस आयोजन को सफल बनाया।