शीतला अष्टमी पर चूरू में भरा भव्य मेला, ठंडे बासी भोजन का लगाया भोग
चूरू . शेखावाटी अंचल में शीतला अष्टमी पर्व बुधवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चूरू में शीतला मंदिर में बुधवार को भव्य मेला भरा। मेले में शहर सहित आसपास के गांवों के महिला-पुरुषों ने ठंडे बासी भोजन का भोग लगाकर मां शीतला को रिझाया। शीतला अष्टमी पर्व के दौरान बुधवार प्रातः 4ः00 बजे से ही श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गई, जो लगभग 12ः00 तक जारी रही। शीतला अष्टमी पर्व के दौरान घरों में मंगलवार को पकवान बनाया गया, जिसका बुधवार को माता शीतला के भोग लगाया गया। शीतला मंदिर में मंगलवार को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मेला कमेटी के रामावतार सैनी ने बताया बताया कि मेले में सभी प्रकार की व्यवस्थायें व्याकुल थी। वहीं मेला पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा। इस अवसर पर महिलाओं ने शेडळ शेडळ शीतला ए मां थानै ए नवाजै म्हारे सहित अनेक पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। आपको बता दें कि यह शीतला अष्टमी पर्व होली के 9 दिन बाद आता है, इसमें नवविवाहितायें गणगौर की मिट्टी लाकर गणगौर बनाती है और 16 दिन तक गणगौर पूूजन कर अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना करती है।