राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर दी शानदार विदाई
पलसाना। ग्राम पंचायत ठिकरिया के ग्राम समोताकाबास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय समोताका बास के शिक्षक सुंडाराम बगड़िया के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शानदार विदाई दी गई। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि दातारामगढ़ के पूर्व विधायक कॉमरेड अमराराम थे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ एवं प्रधानाचार्य ठीकरिया सुभाष चंद्र ने की। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे बगडिता के कार्यकाल एंव व्यक्तित्व पर वक्ताओ पर प्रकाश डाला। कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी काजलान के स्काउटर कैलाश चंद बडवा ने अब नही रहा गांव के चौपालों पर घमघट कविता प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। विद्यालय परिवाल की ओर से सुंडाराम बगडिया को श्रीफल ओर साफा पेन, डायरी, पंखा , छाता, गीता सहित अनेक उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय संघ पलसाना के सचिव पवन कुमार शर्मा ने किया। इसके बाद प्रधानाध्यापिका गुफ्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया, और अभिनंदन पत्र भेंट किया। इसके बाद डीजे से शानदार जुलूस निकाला गया। घर पहुंचने के बाद स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी एवं परिवार जन मौजूद रहे.