सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
तिजारा . तिजारा स्थित एमपी जैन फार्म हाउस में पंचायत समिति के प्रगति प्रसार अधिकारी फूल सिंह सैनी का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया ! पंचायत समिति , तिजारा से शानदार रैली निकालकर फूल सिंह सैनी को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया जिसमें परिवार रिश्तेदार , कर्मचारी व विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ! भव्य सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर सैनी समाज , आर्य समाज , आदर्श अभिनय समाज सेवा समिति , सैनी आदर्श सामूहिक विवाह समिति , सैनी माध्यमिक विद्यालय , व्यापार महासंघ , प्रजापति समाज सहित विभिन्न धार्मिक , सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा फूलसिंह का माला पहनाकर , साफा व शोल से अलंकृत किया गया तथा अनेकों उपहार भेंट किए गए ! परिवार , रिश्तेदारों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया सभी फूल सिंह का सम्मान करने के लिए आतुर दिखाई दिए ! स्वागत करने वालों की बहुत लंबी लाइन लगी थी ! डॉ ठाकुर सिंह पालीवाल ने गीत के माध्यम से फूल सिंह सैनी का अभिनंदन किया तो वहीं हनुमान प्रसाद नेताजी , इंदर सिंह दहिया राम किशन मेघवाल , चिरंजी लाल सैनी आदि वक्ताओं ने भी फूल सिंह द्वारा उनके निष्ठा व ईमानदारी के साथ राजकीय सेवा में किए गए योगदान तथा सामाजिक क्षेत्र में की गई उत्कृष्ट सेवा की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया ! मंच संचालन एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी ने किया ! इस अवसर पर सैनी समाज के प्रधान कृष्ण सैनी , मास्टर ओमप्रकाश गुप्ता पदम चंद सैनी , इंदर सिंह दहिया , हनुमान प्रसाद सैनी , उग्रसेन सैनी , खिल्लूराम सैनी , डॉ ठाकुर सिंह पालीवाल , रामकिशन मेघवाल , राकेश यादव , मनोज नंबरदार , महंत जस्सू महाराज , राकेश सैनी , इमरान खान , मनोज नंबरदार , योगेंद्र सैनी , रविंद्र सिंह , अमिलाल सैनी , जगन सैनी , सतपाल प्रजापति , वाइस चेयरमैन हरीश कुमार सांवरिया , दौलत राम प्रजापति , पप्पू सिंह आढती रक्तवीर रामनिवास यादव आदि लोग मौजूद रहे !