Dark Mode
राठौड़ की सेवानिवृत्ति पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

राठौड़ की सेवानिवृत्ति पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

सोजत। विद्यालय परिवार से मिला आपार स्नेह ताउम्र याद रहेगा जो कभी भुलाया नहीं जा सकता उक्त उद्गार जिला शिक्षा अधिकारी कम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोजत नाहर सिंह राठौड़ ने अपनी 32 वर्ष 1 माह 18 दिन की गौरवमयी, निष्ठापूर्ण राजकीय सेवा पर महेश्वरी समाज भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए। पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि मुस्कुराहट के साथ प्यार के दो बोल इंसान के लिए ऐसे तोहफे हैं जिसका कोई मोल नहीं मगर बांटने वाले को अनमोल बना देते हैं ऐसे ही अनमोल शख्सियत हैं नाहर सिंह राठौड़ जिन्होंने अपने सेवाकाल में हर एक का दिल जीत लिया। नरम लहजा, मीठी जुबान, चेहरे पर हर समय मुस्कुराहट रखने वाले ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राठौड़ के अभिनंदन समारोह में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कहीं अधिकारियों, कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें साफा माला पहनकर वह कहीं गिफ्ट देकर अभिनंदन किया। आपकी सम्पूर्ण सेवाकाल गौरवमय व काबिले तारीफ रही है। शबनम साहित्य समिति परिवार ने भी उनके उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य जीवन की कामना करती है।

यह थे उपस्थित
अमर सिंह राठौड़, उषा कंवर, उदय सिंह चुड़ावत, महावीर सिंह, चावड़ा, महिपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, शायर कवि अब्दुल समद राही, रामस्वरूप भटनागर, जयदेव शर्मा, स्वरूप सिंह उदावत, मोहम्मद रफीक, गोवर्धन देवासी, महेश सोनी, जयकरण सिंह कविया, गजेंद्र सिंह गहलोत, किशोर सिंह जैतावत, महेंद्र चौधरी, नवनीत राय रुचिर, महेंद्र मेहता, अजीत सिंह, भवानी शंकर जांगिड़, दिनेश सोलंकी, सुमन हल्किया, अर्चना गुप्ता,कल्पना भंडारी, चुनाराम मकवाना, चंपालाल तंवर, हनवंतसिह बारहठ, वासुदेव सांखला, कालूराम अणकिया, राजेंद्र परिहार, सुनीता सांदू, आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!