Dark Mode
कलश यात्रा के साथ भव्य गौ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ भव्य गौ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

मारोठ:  कस्बे में रविवार को कलश यात्रा के साथ भव्य गो भागवत कथा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार श्री जनकल्याण गोपाल गौशाला मारोठ के प्रांगण में स्थापना के बाद पहली बार गौमाता के आशीर्वाद से भामाशाह उषा कवर, शिवचरण ईनाणी किशनगढ़ के सहयोग से भागवत कथा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार को देवनारायण जी के मंदिर से कलश यात्रा सुबह 9 बजे  गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर श्री जनकल्याण गोपाल गौशाला पहुंची। इसके पश्चात सात दिवसीय कथा का वाचन  हुआ 23 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3-00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथावाचक महाराज जितेंद्र दीक्षित वृंदावनवासी के मुखारविंद से वाचन किया जाएगा । श्री जनकल्याण गोपाल गौशाला समिति के अध्यक्ष भवर लाल बाबेल ने भामाशाह उषा ईनाणी व शिवचरण ईनाणी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पवन कुमार सुनील कुमार धूत परिवार भी मौजूद रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!