हनुमान जयंती पर 351 आसन पर भव्य हनुमान चालीसा पाठ आज
केकडी . श्री रामचरित मानस मंडल केकड़ी द्वारा 6 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष में गीताभवन दंड के रास्ता में 351 आसन पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में विशेष रुप से परम पूजनीय संत श्री सत्यानंद सरस्वती महाराज का भी आशीर्वाद एवं सानिध्य प्राप्त होगा । इसके लिए एक मीटिंग श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें इस कार्यक्रम को भव्य रुप से संपादित करने का निर्णय लिया गया । संयोजक मुरारी ऐरन ने बताया की कार्यक्रम के निमित्त विभिन्न व्यवस्थाओं का सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। यह पाठ श्री सूर्य प्रकाश शर्मा के सहयोग से करवाने का निर्णय किया गया। सभा में रामकिशन माहेश्वरी, किशन गर्ग, पुरुषोत्तम काबरा,कौशल्या गर्ग, ज्ञान प्रकाश सोनी , मनोज बाहेती, अनूप पिलानिया , अशोक विजय,किशन जी गर्ग, गोपाल जी चौहान,रोहित विजयवर्गीय, अभिषेक राठी उपस्थित थे ।