गडरा रोड उप खंड मुख्यालय में जनता हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ
गडरा रोड। बाड़मेर जिले कै सीमावर्ती उप खंड गडरा रोड कस्बे में भारतीय डाक विभाग के सामने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज जनता हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन समारोह डॉ. अमृत गर्ग MBBS, चुन्नी लाल गांधी, और गौतम बालाच द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में प्रमुख अतिथियों ने फीता काटकर हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया, जिनमें सुरेंद्र सिंह सोढा (गडरा रोड), वीरम सिंह सोढा (भाजपा नेता, जयसिंधर), गोविंद जी चौहान (भारतीय किसान संघ), मगनाराम , डॉ. अमृत गर्ग, मखनाराम वासुदेव बालाच, शैलेंद्र सिंह सोढा, ईश्वर सिंह सोढा, श्याम पंडित, और गणपत सिंह राजपुरोहित शामिल थे। इस अवसर पर गडरा रोड के गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया। इनमें हनुमान राम विश्नोई (SHO, गडरा रोड), विमलेश कुमार (राजस्थान पुलिस), हाकम दान देथा (पत्रकार), गेनाराम जांगिड़ (भाजपा मण्डल अध्यक्ष, गडरा रोड), प्रताबा राम (सरपंच), नंदकिशोर (पूर्व सरपंच), उम्मेद सिंह सोढा, गुलाब चंद (उप सरपंच), बाबूलाल सेजू, गणेशा राम कोडेचा, सवाई लाल गर्ग (वीडीओ), ईश्वर देवपल हेमसिंह, लूणाराम, राजू रॉयल बालाच, खैराज जयपाल, गौतम बालाच, कैलाश जोगू, मनोज बालाच, प्रेम बालाच, तरुण बालाच, और मेडिकल संचालक नरेश गांधी उपस्थित रहे। जनता हॉस्पिटल का उद्देश्य गडरा रोड और आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। यह हॉस्पिटल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, सम्पूर्ण जांचे, और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ क्षेत्रवासियों को सुलभ और विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय समुदाय के लिए एक वरदान बताया, जो स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित करेगा। डॉ. अमृत गर्ग ने इस अवसर पर कहा, "जनता हॉस्पिटल का उद्देश्य न केवल बीमारियों का इलाज करना है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। हम सभी के सहयोग से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया मानदंड स्थापित करेंगे।" आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों, समुदाय के सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि जनता हॉस्पिटल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।